मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज़ महल का निधन 1631 में बुरहानपुर में हुआ था और उन्हें वहां अस्थाई कब्र में दफनाया गया था। शाहजहां चाहते थे कि मुमताज़ का अंतिम विश्राम ताजमहल में हो इसलिए उनका शव आगरा लाकर अस्थायी मकबरे में दफनाया गया। कई वर्षों बाद ताजमहल का निर्माण पूरा होने पर मुमताज़ को ताजमहल में दफनाया गया।