मियां-बीवी राज़ी तो क्या करेगा काज़ी: सोनाक्षी के दूसरे धर्म के शख्स से शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के दूसरे धर्म के शख्स ज़हीर इकबाल से शादी पर कहा है कि दोनों ने कोई गैर-कानूनी काम नहीं किया है। उन्होंने कहा, "हम लोग बहुत खुश हैं...दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं।" सिन्हा ने कहा, "जब मियां-बीवी राज़ी तो क्या करेगा काज़ी। हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं।"