म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति मिंट स्वे का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति मिंट स्वे का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्वे ने साल 2021 में म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद विवादास्पद परिस्थितियों में कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला था। स्वे पिछले एक साल से ज़्यादा समय से बीमारियों के कारण मेडिकल छुट्टी पर थे।