म्यांमार में आए भूकंप में 144 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल
म्यांमार की सरकारी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद कम-से-कम 144 लोगों की मौत हो गई जबकि कम-से-कम 732 लोग घायल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, म्यांमार में सबसे ज़्यादा नुकसान ने पी ताव में हुआ जहां 96 लोग मारे गए। गौरतलब है कि भूकंप के झटके भारत, थाईलैंड और चीन तक महसूस हुए थे।