म्यांमार में भूकंप के 5 दिन बाद मलबे से ज़िंदा निकाला गया शख्स
म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के 5 दिन बाद बुधवार को एक इमारत के मलबे के नीचे दबे 26 वर्षीय शख्स को ज़िंदा बाहर निकाला गया। म्यांमार और तुर्किए के बचाव दल की संयुक्त टीम ने शख्स को बचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से देश भर में अबतक 2,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।