म्यांमार में भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 3,000 के पार
म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,000 के पार हो गई है। वहीं, सेना ने भी 22 अप्रैल तक संघर्षविराम घोषित किया है ताकि राहत प्रयासों में मदद मिल सके। गौरतलब है कि म्यांमार पहले से ही गृहयुद्ध से जूझ रहा है व भूकंप ने मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है।