म्यांमार में करीब 11,000 कैरेट का दुर्लभ रूबी मिला है जिसका वज़न करीब 2.1 किलोग्राम बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रूबी का रंग बैंगनी-लाल है, जिसमें हल्का पीला टोन दिखता है। यहां अबतक मिला यह दूसरा सबसे बड़ा रूबी है। इससे पहले, 1996 में म्यांमार में सबसे बड़ा रूबी खोजा गया था जो 21,450 कैरेट का था।