माय क्रेज़ी बर्थडे बेबी: पत्नी अथिया के जन्मदिन पर तस्वीरें शेयर कर केएल राहुल
क्रिकेटर केएल राहुल ने पत्नी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी के 32वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके लिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। राहुल ने अथिया के साथ अपने कुछ यादगार पलों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "माय क्रेज़ी बर्थडे बेबी।" वहीं, अथिया के पिता व ऐक्टर सुनील शेट्टी ने भी जन्मदिन पर उन्हें विश किया है।