म्यूचुअल फंड को अधिक सोना-चांदी रखने की अनुमति मिलने से निवेशकों पर पड़ेगा क्या प्रभाव?
SEBI ने हाल ही में अपने नियमों को अपडेट किया है जिसके तहत इक्विटी म्यूचुअल फंड को सोने और चांदी में 35% तक निवेश करने की अनुमति दी गई है। एक्सपर्ट के अनुसार, निवेशकों के लिए इससे कुछ इक्विटी फंड्स के जोखिम-रिटर्न प्रोफाइल में थोड़ा बदलाव आ सकता है। कीमती धातुओं (सोना-चांदी) का व्यवहार इक्विटी से अलग होता है।