म्यूचुअल फंड के नए निवेशकों में से 50% छोटे शहरों से हैं: ज़ीरोधा फंड हाउस स्टडी
ज़ीरोधा फंड हाउस की एक हालिया स्टडी के अनुसार, म्यूचुअल फंड्स में छोटे शहरों से निवेश करने वाले नए इनवेस्टर्स की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्टडी के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त 2024 के दौरान म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने 2.3 करोड़ नए निवेशक (फोलियो संख्या) जोड़े हैं जिसमें करीब 55% छोटे शहरों के निवेशक हैं।