म्यूचुअल फंड चुनने से पहले किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
म्यूचुअल फंड चुनने से पहले निवेशकों को रोलिंग रिटर्न यानी अलग-अलग ओवरलैपिंग अवधियों में फंड के औसत रिटर्न को देखकर उसकी निरंतरता जांचनी चाहिए। उन्हें उतार-चढ़ाव के लिए 'स्टैंडर्ड डेविएशन', जोखिम-समायोजित प्रदर्शन के लिए
'शार्प रेशियो' और पोर्टफोलियो संरचना की भी जांच करनी चाहिए। बेहतर रिटर्न के लिए निवेशकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि फंड का 'एक्सपेंस रेशियो' कम हो।