म्यूचुअल फंड से 12-15% रिटर्न की उम्मीद? पिछले साल 700 से ज़्यादा स्कीम्स ने दिया नेगेटिव रिटर्न
SEBI की रिपोर्ट के अनुसार, नेगेटिव रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम्स की संख्या FY25 के 243 से बढ़कर FY26 में 731 हो गई यानी इसमें तीन गुना बढ़ोतरी हुई। 10% से ज़्यादा रिटर्न देने वाली स्कीम की संख्या 304 से घटकर 198 रही। मार्केट रेगुलेटर ने बाज़ार में उतार-चढ़ाव के चलते पूरे माहौल को 'कम रिटर्न वाला माहौल' बताया।