म्यूचुअल फंड्स ने निफ्टी 50 के 39 स्टॉक्स में घटाई हिस्सेदारी
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूचुअल फंड्स ने निफ्टी 50 के 39 स्टॉक्स में अपनी होल्डिंग घटाई है। म्यूचुअल फंड्स ने आईसीआईसीआई बैंक में सबसे अधिक बिकवाली की है जिसमें ₹6400 करोड़ से अधिक की निकासी हुई। बिकवाली में एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी, ऐक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, सिप्ला, एसबीआई, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स शामिल हैं।