म्यूचुअल फंड्स में प्रॉफिट बुकिंग करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, म्यूचुअल फंड्स में प्रॉफिट बुकिंग करते समय अपने फाइनेंशियल गोल्स, बाज़ार की स्थिति, फंड परफॉर्मेंस और टैक्स को ध्यान में रखना चाहिए व पैसा निकालने में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। बकौल एक्सपर्ट्स, म्यूचुअल फंड्स में निवेश (खासकर एसआईपी) किसी खास मकसद से शुरू किया जाता है और मकसद पूरा होने पर ही पैसा निकालना समझदारी होती है।