म्यूज़िशियन चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मणिपुर के रहने वाले 54 वर्षीय म्यूज़िशियन चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। शोर-शराबे व शराब पीने का विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें घर की तीसरी मंज़िल तक दौड़ाकर उनपर हमला किया। विक्रम के बेटे ने इसे नस्लीय भेदभाव बताते हुए कहा कि उनका चेहरा उनका दुश्मन बना।