मायावती की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने BSP संस्थापक कांशीराम के लिए की 'भारत रत्न' की मांग
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर BSP संस्थापक कांशीराम के लिए 'भारत रत्न' की मांग की है। राहुल ने पत्र BSP प्रमुख मायावती द्वारा कांग्रेस की आलोचना के बाद लिखा। दरअसल, मायावती ने कहा था कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक का दिन भी घोषित नहीं किया था।