मायावती के इशारे पर मुझे मारने के लिए रखा गया है ₹1 लाख का इनाम: उदित राज
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती के इशारे पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है और इसके लिए ₹1 लाख का इनाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि वह कॉल पर लगातार धमकी मिलने के बाद कार्रवाई के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मिले और सुरक्षा की मांग की।