मायावती के भतीजे आकाश आनंद की BSP में फिर हुई वापसी
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले BSP प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी हो गई है। मायावती ने पार्टी हित का हवाला देते हुए उन्हें दोबारा से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के अधिकांश लोगों का मानना था कि उन्हें फिर से मौका दिया जाए।