मायावती ने कहा- अखिलेश यादव के फोन उठाना बंद करने पर टूटा गठबंधन; उन्होंने दी प्रतिक्रिया
बसपा प्रमुख मायावती ने 2019-लोकसभा चुनाव के बाद सपा-बसपा गठबंधन टूटने पर बताया है कि 5 सीटें आने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया था जिससे उन्हें अलग होना पड़ा। अखिलेश ने कहा, "गठबंधन क्यों तोड़ा गया...यह पूछने के लिए मैंने खुद फोन किया था। अपनी बातें छिपाने के लिए ऐसी बातें होती हैं।"