मायावती ने 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग
बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में 75 जिलाध्यक्षों संग यूपी स्टेट यूनिट की बैठक की। उन्होंने ईवीएम पर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। बेरोजगारी, पेपर लीक और दलित उत्पीड़न के मुद्दे भी उठाए। 6 दिसंबर को आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर रैली का ऐलान किया गया है।