मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर से बनाया अपना उत्तराधिकारी

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को रविवार को फिर से पार्टी का नैशनल कोऑर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। वहीं, आकाश ने मायावती के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मायावती ने आकाश को 'अपरिपक्व' बताकर उन्हें नैशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया था।

Load More