मायावती ने राजनीति से संन्यास लेने की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया
बसपा प्रमुख मायावती ने उनके राजनीति से संन्यास लेने की अफवाहों को लेकर कहा है, "संन्यास का सवाल ही पैदा नहीं होता।" उन्होंने कहा, "जबसे पार्टी ने आकाश आनन्द को...बसपा के उत्तराधिकारी के रूप में आगे किया...तब से जातिवादी मीडिया ऐसी फेक न्यूज़ प्रचारित कर रहा है...जिससे सावधान रहें।" बकौल मायावती, उनके राष्ट्रपति बनने की भी अफवाहें उड़ाई गई थीं।