मेयर बता रही थीं मुंबई में बारिश से निपटने का ऐक्शन प्लान, पीछे मैनहोल में गिर गया शख्स
मुंबई के दादर इलाके का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें मेयर मीडिया को मॉनसून की बारिश से निपटने के लिए उचित इंतजामों के बारे में बता रही है लेकिन इस बीच उनके पीछे से गुज़र रहा एक शख्स मैनहोल में गिर गया। शख्स को तुरंत निकाला गया लेकिन हादसे के बाद मेयर ने बीएमसी अधिकारियों को फटकार लगाई।