मेरा अगला टारगेट मुकेश अंबानी है: एमपी में मंदिर की दान पेटी से निकले स्टांप पेपर पर शख्स
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी से एक स्टांप पेपर निकला है जिसमें लिखा है, "मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरुभाई अंबानी, मुंबई।" स्टांप पेपर पर मनोज शर्मा नामक शख्स का नाम लिखा है जिसे ग्वालियर का ही निवासी बताया गया है। मंदिर प्रबंधन ने स्टांप पेपर पुलिस को सौंप दिया है।