मेरे इंटरव्यू के दौरान वह मुझे आइसक्रीम खिलाने ले गई थीं: सुज़ैन के निधन के बाद पिचाई

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुज़ैन वोज्स्की के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पिचाई ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा, "सुज़ैन हमेशा दूसरों को प्राथमिकता देती थीं।" 20 साल पहले गूगल में अपने इंटरव्यू को याद करते हुए पिचाई ने कहा कि सुज़ैन उन्हें आइसक्रीम खिलाने और कैंपस में घुमाने ले गई थीं।

Load More