मेरी इच्छा थी साधु की तरह जीवन जीने की लेकिन मैं नहीं कर पाया: पीएम मोदी
ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "मेरे मन में इच्छा थी साधु जीवन जीने की लेकिन मैं नहीं कर पाया।" उन्होंने कहा, "मेरा पहला प्रयास था कि मैं रामकृष्ण मिशन में अपने आप को जोड़ूं लेकिन रामकृष्ण मिशन के कुछ नियम थे और मैं उस क्वॉलिफिकेशन में फिट नहीं बैठता था।"