मेरी उम्र में एक साल का घपला है, यह मेरे कोच ने करवाया था: अमित मिश्रा
भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कहा है, "मेरी उम्र में एक साल का घपला है और यह मेरे कोच ने करवाया था जो मुझे भी नहीं पता था।" मिश्रा ने कहा, "जब मेरे 19 साल पूरे होने में 1-2 वर्ष बाकी थे तो मेरे कोच ने मुझसे कहा था कि आज से तू 1 साल छोटा हो गया।"