मीरा कुमार ने मॉक महाभियोग के दौरान 'जेन Z' और 'जेन अल्फा' का किया ज़िक्र
दिल्ली में सीईसी ज्ञानेश कुमार के 'मॉक जन महाभियोग' के दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने 'जेन-Z' और 'जेन अल्फा' का ज़िक्र किया। इस मॉक महाभियोग की अध्यक्षता करते हुए मीरा कुमार ने कहा, "अगर एक भी मतदाता को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जाता है तो यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार करने जैसा है।"