मैरी कॉम शादी के 20 साल बाद पति से लेने जा रही हैं तलाक? इस शख्स को डेट करने की लगीं अटकलें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम शादी के 20 साल बाद अपने पति ओनलर से अलग हो गई हैं। कपल के करीबी सूत्र के मुताबिक, मैरी बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गई हैं जबकि ओनलर पारिवारिक सदस्यों के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। मैरी के अपने बिज़नेस असोसिएट हितेश चौधरी को डेट करने की अटकलें भी हैं।