मेरे खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था, यह बात सच हुई: बृजभूषण
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रेसलर विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा है, "यह बात सच साबित हुई कि मेरे खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था।" उन्होंने कहा, "मैंने पहले दिन से कहा...यह कांग्रेस की साज़िश है।" रेसलर बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए।