मारे गए ईरान के सिक्योरिटी चीफ, इज़रायल का बड़ा दावा
इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी इज़रायली हवाई हमले में मारे गए हैं। अगर ईरान इसकी आधिकारिक पुष्टि करता है तो लारिजानी, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद मारे जाने वाले ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे। ईरान के शीर्ष कमांडर घोलमरेज़ा सुलेमानी की भी मौत हुई है।