मेरी चमड़ी मोटी नहीं, चोर-भ्रष्टाचारी कहने पर मुझे फर्क पड़ता है: केजरीवाल

जंतर-मंतर (दिल्ली) पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "मैंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि सीएम की कुर्सी की भूख नहीं है।" उन्होंने कहा, "मेरी मोटी चमड़ी नहीं है...बीजेपी वाले जब मुझे चोर और भ्रष्टाचारी कहते हैं तब मुझे फर्क पड़ता है। इन नेताओं की चमड़ी मोटी है...आरोपों का असर नहीं होता।"

Load More