मेरी ज़िंदगी के सुपरमैन तो मेरे पापा ही हैं: पिता के रिटायरमेंट पर सूर्यकुमार यादव
भारत की टी20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने पिता के रिटायरमेंट पर एक कार्यक्रम में कहा, "अगर कोई सुपरमैन जैसा फिगर रहे...जिसे देखकर आप सीखते हो...तो मेरी ज़िंदगी में वह पापा ही हैं।" उन्होंने कहा, "पापा में बहुत से ऐसे गुण हैं...जो मैंने उनसे सीखे हैं।" सूर्यकुमार ने पिता को जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।