मेरी जीत के पीछे महिलाएं, बदसलूकी बर्दाश्त नहीं करूंगा: तृषा पर डबल मीनिंग कमेंट के बाद विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कहा है कि उनकी राजनीतिक जीत के पीछे महिलाएं हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक या बदनामी वाली टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने विधानसभा में कहा कि राजनीतिक आलोचना तो ठीक है लेकिन व्यक्तिगत हमले नहीं। उनकी यह टिप्पणी अभिनेत्री तृषा को लेकर उदयनिधि स्टालिन के 'डबल मीनिंग कमेंट' के कुछ हफ्ते बाद आई है।