मेरी जीत के पीछे सिर्फ एक व्यक्ति का हाथ नहीं है: ओलंपिक्स विजेता मनु भाकर
पेरिस ओलंपिक्स कांस्य पदक विजेता निशानेबाज़ मनु भाकर ने चेन्नई (तमिलनाडु) में एक कार्यक्रम में कहा है, "मेरी जीत के पीछे सिर्फ एक व्यक्ति का हाथ नहीं हो सकता है।" उन्होंने कहा, "...यह पूरी टीम की कोशिश है जो मुझे पोडियम तक ले जाती है।" बकौल मनु, देश प्रगति कर रहा है लेकिन अभी लंबा सफर तय करना है।