मारे जाने से पहले इज़रायल के साथ युद्धविराम को तैयार था नसरल्लाह: लेबनान सरकार
लेबनान के विदेश मंत्री अब्दल्लाह बौ हबीब ने दावा किया है कि हिज़्बुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह मारे जाने से पहले इज़रायल संग युद्धविराम को तैयार था। उन्होंने कहा, "नसरल्लाह ने पहले ही युद्धविराम को लेकर अपने फैसले से अमेरिकी व फ्रांसीसी प्रतिनिधियों को अवगत करा दिया था।" गौरतलब है, इज़रायल के बेरूत (लेबनान) में हवाई हमले में नसरल्लाह मारा गया था।