मेरे जीवन में 2 ज़रूरी लोग हैं, एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी: अमेरिका के उप-राष्ट्रपति
स्विट्ज़रलैंड में बातचीत के दौरान अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के सामने मजाकिया अंदाज़ में कहा है, "मेरी ज़िंदगी में दो बहुत-बहुत महत्वपूर्ण लोग हैं, एक भारतीय और एक पाकिस्तानी।" उन्होंने कहा, "भारतीय हैं मेरी पत्नी और पाकिस्तानी हैं फील्ड मार्शल आसिम मुनीर।" वेंस की यह टिप्पणी सुनकर शरीफ हंसने लगे।