मेरे जैसे व्यक्ति के लिए खतरनाक है सोशल मीडिया: सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया को लेकर कहा है, "यह (सोशल मीडिया) बहुत समय बर्बाद करता है और यह मेरे जैसे व्यक्ति के लिए खतरनाक है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं नकारात्मकता से दूर रहना चाहता हूं। सोशल मीडिया पर इसका खतरा रहता है। इसलिए मुझे कभी-कभी लगता है कि यह मेरे लिए उचित नहीं है।"