मेरा तो डिमोशन हो गया है: J&K में पीएम मोदी से बोले सीएम उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को चिनाब रेल ब्रिज समेत कई परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग की। उन्होंने कहा, "2014 में मनोज सिन्हा रेल राज्यमंत्री थे...अब जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल हैं...वहीं, मेरा डिमोशन हो गया...मैं एक राज्य का मुख्यमंत्री था...आज केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं।"