मेरे पिता ने मेरी 264 रनों की पारी पर भी नहीं दिखाया था उत्साह: रोहित शर्मा
भारत की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि वनडे में उनकी 264 रनों की पारी पर भी उनके पिता ने उत्साह नहीं दिखाया था। बकौल रोहित, उनके पिता टेस्ट क्रिकेट को ज़्यादा पसंद करते हैं व उनके संन्यास लेने से वह निराश हुए थे। रोहित ने कहा, "वह नए युग के क्रिकेट को...पसंद नहीं करते।"