मेरे पूर्व PA ने विपक्ष से हाथ मिला लिया है, करा सकता है मेरी हत्या: तेज प्रताप यादव
जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल पर विपक्ष से हाथ मिलाने और ₹20 लाख लेकर फरार होने का आरोप लगाया। उन्होंने मोतीलाल को 'जयचंद' बताते हुए कहा, "मुझे लगता है कि वह मेरी हत्या करा सकता है।"