मेरे पास 0.1% से भी कम कैश है: दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब पहुंचने पर एलन मस्क
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक X पोस्ट पर जवाब दिया है जिसमें कहा गया कि वह ट्रिलियनेयर बनकर कई मिलियनेयर-बिलियनेयर बनाएंगे। मस्क ने लिखा, "पहले ही हज़ारों बार...टेस्ला व स्पेसएक्स के कर्मियों को स्टॉक/ऑप्शन्स मिल चुके हैं।" उन्होंने कहा, "मेरी...लगभग पूरी नेटवर्थ...टेस्ला-स्पेसएक्स में मेरी ओनरशिप स्टेक्स के कारण है...मेरे पास 0.1% से भी कम कैश है।"