मेरे पास पान मसाला के विज्ञापन आते हैं लेकिन मेरा ज़मीर नहीं मानता है: सनी देओल
अभिनेता सनी देओल ने पान-मसाला के विज्ञापन ना करने को लेकर कहा है, "मैं ये सब नहीं करता और करूंगा भी नहीं, मेरे पास इनके विज्ञापन आते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिसमें मेरा विश्वास नहीं है। मुझे ये चीज़ें ठीक नहीं लगती हैं। मेरा ज़मीर इन चीज़ों के लिए नहीं मानता है इसलिए नहीं करता।"