मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं है: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर-मंतर पर 'जनता की अदालत' में कहा कि उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने 10 साल में जनता का प्यार और आशीर्वाद कमाया है। श्राद्ध खत्म होते ही...मैं मुख्यमंत्री आवास छोड़ दूंगा और आप लोगों में से किसी के घर में रहना शुरू कर दूंगा।"