मेरे पति का एनकाउंटर करने घर आई थी पटना पुलिस: विधायक रीतलाल की पत्नी ने लगाए आरोप
दानापुर (बिहार) के बाहुबली आरजेडी विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने शनिवार को पटना पुलिस पर आरोप लगाते हुए पत्रकारों से कहा कि पुलिस उनके पति का एनकाउंटर करने की नीयत से उनके घर पहुंची थी। उन्होंने कहा, "ये लोग पिछले 6-माह से मेरे पति के पीछे लगे हुए हैं...पुलिस मेरे पति का एनकाउंटर कर हथियार थमा देती।"