मेरी पहली फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद किसी ने मुझे काम नहीं दिया था: अल्लू अर्जुन
ऐक्टर अल्लू अर्जुन ने कहा है, "राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म 'गंगोत्री' सुपरहिट होने के बावजूद किसी ने मुझे काम नहीं दिया था।" उन्होंने कहा, "राव ने सुपरहिट फिल्म दी लेकिन मैंने अभिनेता के रूप में कुछ खास नहीं किया। निर्देशक सुकुमार ने मुझे अपनी पहली फिल्म 'आर्या' ऑफर की जिसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।"