मेरे फोन में 1,014 अनरेड वॉट्सऐप मेसेज थे, अनजान लोगों ने भी मेसेज भेजे: सूर्यकुमार यादव
भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि भारत के टी20 विश्व कप 2024 फाइनल जीतने के बाद उनके फोन में 1,014 अनरेड वॉट्सऐप मेसेज थे। उन्होंने कहा, "मुझे आज तक इतने मेसेज कभी नहीं मिले...मुझे अनजान लोगों से भी मेसेज मिल रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार ने फाइनल के आखिरी ओवर में बाउंड्री-लाइन पर शानदार कैच लिया था।