मेरी फिल्मों की टिकट नहीं बिकती: अक्षय कुमार से अपनी तुलना पर सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार से अपनी तुलना पर अक्षय को बड़ा स्टार बताया है। उन्होंने कहा, "मेरी फिल्में नहीं चलती...टिकटें नहीं बिकती हैं।" उन्होंने कहा, "लोग प्यार बहुत करते हैं लेकिन...किसी-किसी को फ्री में देखना चाहते हैं...शायद, मुझे फ्री में देखना चाहते हैं।" शेट्टी ने 'हेरा-फेरी' को देशभक्ति फिल्म बताया है क्योंकि वो लोगों में खुशियां बांटती है।