मेरी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना सपने जैसा है: 'कटहल' के डायरेक्टर
फिल्म 'कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री' को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर फिल्म के डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह उनके लिए एक सपने जैसा है और उनके लिए बहुत ही सम्मान की बात है। बकौल मिश्रा, फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा भी यह खबर सुनकर हैरान हैं।