मेरा फैसला नहीं बदलेगा: संन्यास पर पुनर्विचार से इनकार करते हुए गोलकीपर श्रीजेश
पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद अपने संन्यास पर पुनर्विचार से इनकार करते हुए भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा है, "मेरा फैसला नहीं बदलेगा।" उन्होंने कहा, "मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन कुछ फैसले कठिन होते हैं। सही समय पर फैसला लेने से हालात खूबसूरत हो जाते हैं।"